CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

Date:

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2, बड़ा तालाब रोड स्थित एक मकान में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि उक्त मकान में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थी और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके ठीक विपरीत मकान मालिक जिनके घर प्रार्थना हो रही थी, उनका कहना है कि भारत देश संविधान से चलने वाला, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार की स्वतंत्रता है। घर में प्रार्थना सभा हो रही है, उस पर विरोध करना गलत है।

इधर माहौल बिगड़ने की सूचना पर एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन, कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू, चिखली चौकी प्रभारी कैलाश मरई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को करीब तीन घंटे तक समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related