भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, ट्रंप के मंत्री का बड़ा दावा

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है।

बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है।\

भारत से हटेगा 25 फीसदी टैरिफ?

स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। अमेरिका ने उस समय बताया था कि भारतीय रिफाइनरियों ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की खरीदारी काफी बढ़ा दी, लेकिन देखा जाए तो अब ये खरीदारी पूरी तरह से बंद हो गई है।’

बेसेंट ने आगे कहा, ‘भारत ने अब जब रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है तो अमेरिका भी टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है।’ स्कॉट बेसेंट ने भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों पर पड़े असर को अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी की सफलता बताया।

यूरोपीय देशों की आलोचना

स्कॉट बेसेंट ने रूस के साथ व्यापार करने पर यूरोपीय देशों की आलोचना की। बेसेंट ने कहा, यूरोपीय देश सार्वजनिक तौर पर तो रूस की आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यही लोग, भारतीय रिफाइनरियों में प्रोसेस किए गए रूसी कच्चे तेल से बने रिफाइंड प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। बेसेंट ने यूरोपीय सरकरों की इस नीति को गलत ठहराया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यह उनकी धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास 

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित...

रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत हुईं शामिल

रायपुर 24 जनवरी 2026/* रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे...

रायपुर: नालंदा परिसर फेस-2 का भूमिपूजन, 1017 सीटर भवन बनेगा

रायपुर- आज राजधानी शहर रायपुर में नागरिको को नालंदा...