छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन, भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन

Date:

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “रामलला दर्शन यात्रा” के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे द्वारा भारत गौरव पर्यटक गाड़ी संख्या 08853/08854 (राजनांदगांव–अयोध्या कैंट–राजनांदगांव) का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी कुल 15 एलएचबी कोचों (11- स्लीपर, 1- 3एसी, 1- फ्लेमलेस पैंट्री कार तथा 2- पावर कार) के साथ संचालित होगी।

यात्रा का विवरण – (गाड़ी संख्या 08853 राजनांदगांव–अयोध्या कैंट) दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को राजनांदगांव से 11.30 बजे रवाना होकर दुर्ग आगमन 12.20 बजे प्रस्थान 12.30 बजे,उसलापुर आगमन 15.15 बजे प्रस्थान 15.25 बजे, शहडोल आगमन 19.05 बजे प्रस्थान 19.10 बजे,कटनी आगमन 22.30 बजे प्रस्थान 22.35 बजे, सतना आगमन 00.05 प्रस्थान 00.10 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 03.10 बजे प्रस्थान 03.15 बजे, यह गाड़ी वाराणसी मार्ग से होते हुए अयोध्या कैंट 13.30 बजे पहुंचेगी I

वापसी यात्रा का विवरण – (गाड़ी संख्या 08854 अयोध्या कैंट–राजनांदगांव) दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को अयोध्या कैंट से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात यह गाड़ी लखनऊ चारबाग आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.05 बजे, कानपुर सेंट्रल आगमन 04.35 बजे प्रस्थान 04.40 बजे, बांदा आगमन 07.30 बजे प्रस्थान 07.35 बजे, सतना आगमन 12.25 बजे प्रस्थान 12.30 बजे, कटनी आगमन 14.00 बजे प्रस्थान 14.05 बजे, शहडोल आगमन 17.35 बजे प्रस्थान 17.40 बजे, उसलापुर आगमन 21.00 बजे प्रस्थान 21.10 बजे, दुर्ग आगमन 00.10 बजे प्रस्थान 00.20 बजे एवं राजनांदगांव 01.15 बजे पहुंचेगी ।

भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ शासन की इस पावन पहल के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रामलला दर्शन उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : आत्मदाह की कोशिश करने वाले GGU छात्र की इलाज के दौरान मौत

CG NEWS : बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU)...