श्री सोलापुरी माता पूजा समिति ने शुरू की माता पूजा की तैयारियाँ, सिरगिट्टी में सजेगा भव्य माता दरबार

Date:

बिलासपुर: श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति, शुभम्, रुचिका विहार हरदी रोड वार्ड क्रमांक 12, शारदा मंदिर के पास द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सोलापुरी माता पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस पूजा के आयोजन को लेकर गोविंद नगर सिरगिट्टी, अन्नपूर्णा कॉलोनी एवं शुभम् विहार सिरगिट्टी में क्रमशः तीन बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके पश्चात वर्ष 2025 में हुई कमियों पर चर्चा कर सुधार के सुझाव दिए गए तथा वर्ष 2026 की पूजा हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति द्वारा सर्वसम्मति से यु मुरली राव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अन्य पदाधिकारियों में —

  • कार्यकारिणी अध्यक्ष: एन. गोविंद राजू
  • महासचिव: प्रेमलाल चौहान
  • उपाध्यक्ष: श्री संजीव पाल
  • सह कार्यकारिणी अध्यक्ष: श्री विजय मरावी
  • सह महासचिव: एन. रमना मूर्ति
  • सचिव: एम. तवुदु
  • कोषाध्यक्ष: जी. राजकेश्वर राव
  • को मनोनीत किया गया।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 की श्री सोलापुरी माता पूजा दिनांक 22 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है—

राटा पूजा: 22 मार्च को प्रातः 10.00 बजे गोविंद नगर सिरगिट्टी से खड़कपुर से आए पुजारी द्वारा राटा की विधि विधान से पूजा कर भव्य शोभा यात्रा के रूप में पूजा पंडाल में स्थापित की जाएगी

माता का आगमन: 23 मार्च 2026 को श्री त्रिपुर सुंदरी मरिमाई मंदिर से नगर परिक्रमा करते हुए पूजा पंडाल में स्थापित की जाएगी

कुमकुम पूजा: 27 मार्च 2026 को प्रातः 8.30 बजे

महा कुम्भम पूजा एवं महा भंडारा: 29 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे

विसर्जन शोभायात्रा: 29 मार्च 2026 को सायं 7.00 बजे पूजा पंडाल से नगर भ्रमण, शोभा यात्रा झांकी के द्वारा त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मरिमाई मंदिर न्यू लोको कॉलोनी में विसर्जन किया जाएगा। इस पूजा महोत्सव को सफल बनाने में श्याम सुंदर तिवारी, बी. रामा राव, पी. एन. राजू, धनंजय बोयर, महावीर, वेद रातरे, संजीव पाल, नागेश ध्रुव, सिन्हा जी, बी. नागू जी, राजा राव, साईं राम शर्मा, सीबीपी भीष्मा राव, पी. साईं कृष्णा, बी. राजा राव सहित अनेक पूजा कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती जोगी दमयंती, जी. पोली रत्नम, एन. लावण्या, अंजू साहू, छामा तिवारी, पी. वरलक्ष्मी, एस. सूर्य कुमारी, एन. लक्ष्मी, दिव्या नायडू, एम. इंद्रजा, एम. रामानम्मा, बी. मोनिका, मीनू ध्रुव, जी. पार्वती, बी. ज्योति, लिपिका चक्रवर्ती, ममता नायडू, पी. अनिता सहित अन्य महिलाएं भी पूजा उत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : आत्मदाह की कोशिश करने वाले GGU छात्र की इलाज के दौरान मौत

CG NEWS : बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU)...