गरियाबंद में सनराइज़ फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और रक्तदान शिविर का आयोजन

Date:

गरियाबंद। समाजसेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय सनराइज़ फाउंडेशन के तत्वावधान में 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को ITS नर्सिंग कॉलेज, गरियाबंद परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर HIV और सिफलिस की निःशुल्क जाँच, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

शिविर में सनराइज़ फाउंडेशन के स्टाफ – काजल नागदेवे (प्रोजेक्ट मैनेजर), टीकेश्वर साहू (M&E), योगेश्वरी देहरिया (काउंसलर), दुलारी साहू (ORW) और हुमेंद्र यादव (ORW) – ने सक्रिय योगदान दिया।

 

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवाओं को HIV, सिफलिस और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना, समय पर जाँच के महत्व को समझाना और रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि सही जानकारी, नियमित जाँच और सतर्कता से कई गंभीर रोगों से बचाव संभव है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), गरियाबंद डॉ. यू. एस. नवरत्न ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सनराइज़ फाउंडेशन, ITS नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

 

CMHO डॉ. यू. एस. नवरत्न ने अपने संबोधन में सिकल सेल रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोग के कारण, लक्षण, जाँच प्रक्रिया, सरकारी योजनाएँ, उपचार पद्धति और आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया और सनराइज़ फाउंडेशन के जनहितकारी प्रयासों की सराहना की।

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा HIV और सिफलिस की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच के बाद लाभार्थियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related