CG OBSCENE PROGRAM : गरियाबंद अश्लील कार्यक्रम केस, 14 गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG OBSCENE PROGRAM : Gariaband obscene program case, 14 arrested, 3 policemen suspended

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कार्यक्रम से बिगड़ी थी शांति व्यवस्था

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं की खुली अनदेखी की गई, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है।

तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, SDM की जांच शुरू

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियां, नियमों की अनदेखी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related