CG DHAN KENDRA GHOTALA : धान केंद्र में 80 लाख का घोटाला, 6,470 बोरी गायब

Date:

CG DHAN KENDRA GHOTALA : Rs 80 lakh scam at paddy centre, 6,470 sacks missing

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में धान खरीदी केंद्रों में हेराफेरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। भैयाथान तहसील के सारारावां धान केंद्र पर करीब 6,470 बोरी धान गायब पाए जाने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। गायब धान की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

जांच में पता चला कि केंद्र पर कुल 4,842 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज थी, जिसमें से 240 क्विंटल का उठाव हो चुका था। यानी केंद्र में 40,602 क्विंटल धान होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 34,132 क्विंटल ही पाए गए।

निगरानी समिति ने समिति प्रबंधक से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर केंद्र संचालक के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कागजों पर धान की बिक्री दर्ज कर वास्तविक खरीदी नहीं की गई हो सकती है और बड़े स्तर पर गड़बड़ी की संभावना भी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूरजपुर जिले में इससे पहले भी रामानुजनगर तहसील के छिंदया धान केंद्र में करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आ चुके हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कर्रेगुट्टा में IED हमला, 11 जवान घायल

CG BREAKING : IED attack in Karregutta, 11 soldiers...

TRUCK ACCIDENT JAM : केशकाल घाटी ठप

TRUCK ACCIDENT JAM : Keshkal Valley stalled केशकाल. केशकाल घाटी...

CG BREAKING: लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, डिलीवरी के बाद मां-बच्चे की मौत

CG BREAKING: गरियाबंद। गरियाबंद के छुरा में संचालित लक्ष्मी...

CG LOVE TRAP CASE : आदिवासी युवती से लव-जिहाद ..

CG LOVE TRAP CASE : Love-jihad with a tribal...