CG BREAKING : IAS दीपक सोनी केंद्र में डायरेक्टर बने …

Date:

CG BREAKING : IAS Deepak Soni becomes Director in the Centre…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के एक और IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। बलौदाबाजार के कलेक्टर और 2011 बैच के IAS दीपक सोनी को भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिनियुक्ति पांच साल के लिए होगी।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही वे जल्द ही दिल्ली में पदभार संभालेंगे।

चार जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं दीपक सोनी

2011 बैच के IAS दीपक सोनी को एक अनुभवी और फील्ड में मजबूत पकड़ रखने वाला अफसर माना जाता है। वे अब तक सूरजपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। खासकर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में उनका कार्यकाल प्रशासनिक रूप से काफी अहम माना जाता है।

2011 बैच के दूसरे अफसर भी गए थे केंद्र

दिलचस्प संयोग यह है कि हाल ही में 2011 बैच के ही IAS सर्वेश भूरे भी कलेक्टर रहते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। उस वक्त वे राजनांदगांव के कलेक्टर थे। अब दीपक सोनी भी कलेक्टर पद पर रहते हुए केंद्र में चयनित हुए हैं।

डॉ. प्रियंका शुक्ला को भी केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों की सूची यहीं नहीं रुकती। इससे पहले 2009 बैच की IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला को भी केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) कार्यक्रम की पहली नियमित CEO नियुक्त किया गया है। वे तीन वर्षों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी और जल्द दिल्ली में कार्यभार संभालेंगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...