नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस एक सप्ताह तक रद्द

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन 08 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में यात्रियों को उक्त ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे संरक्षा और परिचालन सुधार के लिए आवश्यक बताया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है और यात्रा से पूर्व वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी लेने की सलाह दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related