आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण देवगवा रोड समपार फाटक 12 घंटे रहेगा बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बीरसिंहपुर–नौरोजाबाद रेलखंड पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-82 (देवगवा रोड) को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह समपार फाटक 09 जनवरी 2026 की रात 8 बजे से 10 जनवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए किमी 948/03-05 पर स्थित अंडरपास को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। रेलवे प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related