आज मेयर इन काउंसिल बैठक के फैसलों पर शाम 7 बजे होगी महापौर मीनल चौबे की प्रेसवार्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे आज गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक के बाद प्रेसवार्ता करेंगी। एमआईसी की बैठक शाम 5 बजे से आहूत की गई है, जिसकी समाप्ति के तत्काल पश्चात महापौर बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखेंगी।

 

महापौर की प्रेसवार्ता आज शाम 7 बजे निगम मुख्यालय भवन के प्रथम तल स्थित महापौर कार्यालयीन कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस दौरान नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और एमआईसी के फैसलों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

 

प्रेसवार्ता के कवरेज हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related