BJP NITIN NABIN : बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जगह कार्यकारी अध्यक्ष क्यों ?

Date:

BJP NITIN NABIN : Why executive president instead of national president in BJP?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के मंत्री और बांकीपुर विधायक नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन, जेपी नड्डा के बाद BJP के इतिहास में दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं।

दिलचस्प बात यह है कि BJP के संविधान में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन 2019 के बाद से पार्टी ने पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले इस पद की परंपरा शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2026 में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी जनवरी तक है। ऐसे में नितिन नबीन की नियुक्ति को अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका का संकेत माना जा रहा है।

क्यों बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष?

वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति और निर्विरोध तरीके से हो। कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि नितिन नबीन ही आगे की पसंद हैं।

संगठन में साबित कर चुके हैं दम

नितिन नबीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के प्रभारी रह चुके हैं, जहां BJP ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के चलते शीर्ष नेतृत्व और RSS दोनों का भरोसा उन्हें मिला है।

युवा चेहरे पर दांव

45 वर्षीय नितिन नबीन BJP के सबसे युवा अध्यक्षों में शामिल हो सकते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, यह नियुक्ति पार्टी में चल रहे पीढ़ीगत बदलाव (Generation Change) की रणनीति का हिस्सा है।

क्या अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव महज औपचारिकता रह गया है। नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने लगभग साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वही BJP की कमान संभालेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related