DELHI MCD BY-ELECTION RESULT : 12 सीटों के नतीजे घोषित …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI MCD BY-ELECTION RESULT : Results for 12 seats declared …

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने संगम विहार-A सीट पर जीत का परचम लहराया है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

30 नवंबर को हुए मतदान में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल थे। इस उपचुनाव में 38.51% मतदान हुआ, जो 2022 के MCD चुनाव में हुए 50.47% मतदान से काफी कम रहा। जिन वार्डों में उपचुनाव हुए, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-B, ढिचाऊ कलां, नारायणा, संगम विहार-A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं।

BJP का प्रदर्शन सबसे मजबूत, लेकिन दो सीटों पर झटका

BJP ने 12 में से 7 सीटों पर कब्जा किया है, जो उसे इस उपचुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बनाता है। हालांकि पार्टी को दो सीटों पर नुकसान भी झेलना पड़ा है, जो पहले उसके कब्जे में थीं।

AAP को तीन सीटें, कांग्रेस को एक

आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी का जनाधार अब भी कई इलाकों में बरकरार है। कांग्रेस संगम विहार-A सीट जीतने में सफल रही, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

दिल्ली के राजनीतिक माहौल की पहली बड़ी परीक्षा

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत के बाद यह उपचुनाव दिल्ली की राजनीति के लिए पहली अहम परीक्षा माना जा रहा था। नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि MCD स्तर पर बीजेपी की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है, जबकि AAP और कांग्रेस के लिए कई क्षेत्रों में चुनौती कायम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related