रिपोर्टर:- राहुल चक्रवर्ती
Raipur: रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का शुभारंभ शानदार माहौल में किया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। मेले के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए पोस्टर्स में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की आवास योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

मेले में नागरिकों को घर और दुकान के लिए उपलब्ध योजनाओं, बुकिंग प्रक्रिया, लोन सुविधाओं और छूट संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। स्थल पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस आवास मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आवास योजनाओं से जोड़ना और उन्हें किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।

