ED BIG ACTION: Winzo और GamezKraft के  11 स्थानों पर छापेमारी, गेमिंग एल्गोरिदम में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच जारी 

Date:

ED BIG ACTION: नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों Winzo और GamezKraft के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धोखाधड़ी, एल्गोरिदम में हेरफेर और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के संदर्भ में की गई है।

ED के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने बताया कि ये छापेमारी प्रधानमंत्री धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही हैं। जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, उनमें कई महत्वपूर्ण जगहें शामिल हैं।

गेमिंग एल्गोरिदम में हेरफेर के आरोप

यह कार्रवाई कई पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन प्लेटफॉर्म्स ने खिलाड़ियों को अनुचित नुकसान पहुंचाने के लिए अपने गेमिंग एल्गोरिदम में हेरफेर किया था। इससे कंपनियों को अवैध रूप से मुनाफा कमाने का मौका मिला।

अधिकारियों ने बताया कि चल रही तलाशी के दौरान यह पता चला है कि प्रवर्तकों के पास क्रिप्टो वॉलेट हैं। जो क्रिप्टोकरेंसी के जरिए धन शोधन का संकेत देते हैं। इससे डिजिटल परिसंपत्तियों के जरिए धन शोधन के संभावित चैनलों का संकेत मिलता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related