CG BREAKING : 15 नवंबर से नहीं होगी धान खरीदी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Paddy will not be purchased from November 15…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं, लेकिन सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है।

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार–रविवार होने के कारण अब यह 17 नवंबर, सोमवार से होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समिति प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस व्यवस्था के तहत जिले के 140 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी तरीके से होगी।

कलेक्टर ने बताया कि दिल्ली की एक निजी कंपनी को आउटसोर्सिंग के आधार पर जोड़ा गया है ताकि हड़ताल का असर न्यूनतम रहे। किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बारदाने भी उपलब्ध हैं और खरीदी केंद्रों में कैमरा और मॉनिटरिंग की व्यवस्था पिछली बार से बेहतर की गई है। धान खरीदी एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से होगी, और जिन किसानों का पोर्टल अपडेट नहीं है, उनका काम तुरंत किया जाएगा।

बिलासपुर जिला प्रशासन का दावा है कि तैयारियां पूरी हैं और इस बार भी किसानों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारू धान खरीदी की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related