RAJESH AGRAWAL CONTROVERSY : मंत्री राजेश अग्रवाल ट्रोलिंग के निशाने पर … जानिए वजह

Date:

RAJESH AGRAWAL CONTROVERSY : Minister Rajesh Agarwal is the target of trolling… know the reason

रायपुर, 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वजह उन्होंने अपने ड्राइवर तबरेज आलम को निज सहायक (PA) नियुक्त करने की सिफारिश कर दी है, जबकि आलम की शैक्षणिक योग्यता केवल 8वीं पास बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक –

सोशल मीडिया यूजर्स मंत्री की इस सिफारिश पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर (X) से लेकर फेसबुक तक, जगह-जगह पोस्ट्स और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा “जब मंत्री ही नियम तोड़ें, तो बाकी क्या सीखेंगे?” कुछ ने तंज कसा “यह है नया मेरिट सिस्टम, ड्राइवर से डायरेक्ट पर्सनल असिस्टेंट!”

नियमों के खिलाफ है नियुक्ति की सिफारिश –

दरअसल, सचिवालय सेवा भर्ती नियम 2012 के अनुसार, किसी भी निज सहायक के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। बावजूद इसके मंत्री अग्रवाल ने अपने 8वीं पास ड्राइवर के लिए सिफारिश पत्र भेज दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह मामला नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

विपक्ष का हमला –

इस घटना पर विपक्ष ने भी मंत्री को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे “भ्रष्टाचार और चहेतावाद की मिसाल” बताया। उन्होंने कहा कि जब मंत्री ही अपने करीबियों को नियमों से ऊपर रखेंगे, तो सिस्टम में पारदर्शिता की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

अब क्या कार्रवाई होगी? –

मामला वायरल होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इस सिफारिश पर क्या रुख अपनाते हैं। फिलहाल मंत्री अग्रवाल ने इस पूरे विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related