CG CONGRESS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय, इस दीन जारी होगी जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट

Date:

CG CONGRESS : Major reshuffle in Chhattisgarh Congress is certain, new list of district presidents will be released this day.

रायपुर, 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से प्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की नई सूची अब जल्द जारी होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी अगले चार दिनों के भीतर नए जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार कांग्रेस संगठन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों (ग्रामीण और शहरी मिलाकर) में से केवल 5 को ही दोबारा मौका मिलने की संभावना है। बाकी 33 जिलों में नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। कई जिलों का संगठनात्मक प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, जिसके चलते फेरबदल लगभग तय है।

कांग्रेस इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ लागू कर रही है, जिसके तहत जिलाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा हर छह महीने में की जाएगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष दोबारा मौका पा सकते हैं।

‘उदयपुर फॉर्मूला’ से बनेगी नई टीम

पार्टी इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति को सख्ती से लागू करने जा रही है। उदयपुर चिंतन शिविर में तय इस फॉर्मूले के तहत किसी भी नेता को एक ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस संगठन में युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देने की तैयारी है।

नई जिलाध्यक्षों की लिस्ट के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संगठनात्मक चेहरा पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब बस इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...