Telangana Road Accident: नई दिल्ली। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानापुर गेट के पास एक रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 20 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद बजरी बस पर गिर गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बस में ज्यादातर ऑफिस जाने वाले यात्री और बच्चे सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

