BREAKING: रायपुर। समाज विशेष के गुरू पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी रायगढ़ के सिंधी कॉलोनी चक्रधरनगर क्षेत्र से की गई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 299, 302, 352 और एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(5), 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो जारी होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार भारद्वाज की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़ा वीडियो और पेन ड्राइव जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री चौधरी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की।

