NDA Manifesto:  एनडीए का संकल्प पत्र जारी… एक करोड़ नौकरियां, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और किसानों के लिए नई योजनाओं का वादा

Date:

NDA Manifesto: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच शुक्रवार (31 अक्टूबर) को एनडीए ने अपना संयुक्त घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं की मौजूदगी में जारी इस घोषणा पत्र में एक करोड़ नौकरियां देने का बड़ा वादा किया गया है।

 

एनडीए ने कहा है कि यह संकल्प पत्र “हर युवा के सुनहरे भविष्य की गारंटी” है। इसमें कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की गई है —

 

🔹 महिला सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की सहायता राशि, एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य।

🔹 अति पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण: अति पिछड़े वर्ग के व्यवसायिक समूहों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठन।

🔹 किसान कल्याण: किसानों के लिए कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि, जिसके तहत प्रतिवर्ष ₹3,000 (कुल ₹9,000) की सहायता, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ का निवेश और एमएसपी पर धान, गेहूं, मक्का व दलहन की खरीद का वादा।

🔹 मत्स्य एवं दुग्ध मिशन: हर मत्स्य पालक को ₹9,000 की सहायता, उत्पादन और निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य।

🔹 बुनियादी ढांचा विकास: बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, नमो रैपिड रेल सेवा और अमृत भारत एक्सप्रेसवे का विस्तार।

🔹 शहरी विकास: चार नए शहरों में मेट्रो सेवा, न्यू पटना को ग्रीनफील्ड सिटी बनाने, प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप, और सीतापुरम के रूप में मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की योजना।

🔹 औद्योगिक क्रांति: “विकसित बिहार इंडस्ट्रियल मिशन” के तहत 1 लाख करोड़ के निवेश से 10 नए औद्योगिक पार्क और प्रत्येक जिले में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का संकल्प।

एनडीए ने दावा किया कि यह घोषणापत्र विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगा और राज्य को रोजगार, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और कृषि सुधारों के नए दौर में ले जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related