नगर पालिका नैला में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल :  कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Date:

जांजगीर-चांपा।नगर पालिका नैला में कथित भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर आज कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल और उनके पति ने ठेकेदारों को काम दिलाने के नाम पर एडवांस कमीशन लेकर सौदेबाजी की है।

साथ ही नगर पालिका में आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कई गुना अधिक कीमतों पर की गई है।

“जनप्रतिनिधियों से छुपाई गई खरीदी की जानकारी”

कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका में अब तक हुई खरीदी की जानकारी जनप्रतिनिधियों से छुपाई गई है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि सूचना के अधिकार (RTI) से सभी दस्तावेज प्राप्त कर जनता के सामने भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वार्डों में सफाई, लाइट और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक रोक दी गई हैं।  विधायक ब्यास कश्यप का तीखा बयान — “नगर पालिका में चल रहा है कमीशन का खेल”

विधायक ब्यास कश्यप ने घेराव स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा —

> “जब से बीजेपी की अध्यक्ष नगर पालिका में बैठी हैं, तब से कमीशन का खेल शुरू हो गया है। नगर के विकास की योजनाएँ ठप पड़ी हैं। उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर कोई काम नहीं हुआ है। अध्यक्ष दूसरे के इशारों पर काम कर रही है ।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो नगर विकास के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

 

कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका में हुई झाड़ू, फिनायल और सफाई सामग्री की खरीदी की जांच की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

उनका कहना है कि नगर पालिका में पारदर्शिता की कमी है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...