CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े तबादले, 7 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRANSFER BREAKING: Major transfers in Chhattisgarh Police, 7 IPS officers given new responsibilities


नवा रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की घोषणा की है। यह आदेश 24 अक्टूबर 2025 को नवा रायपुर से जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निम्नानुसार नई जिम्मेदारी संभालेंगे:

श्री मोहित गर्ग (भापुसे 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त।

श्री चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर

सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) – पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

श्री यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

श्रीमती रतना सिंह (भापुसे 2019) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) – सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती

श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) – सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने अधिकारियों को उनके नए पदों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related