NEW DELHI RAIPUR FLIGHT : रायपुर को मिली नई हवाई सौगात, दिल्ली रूट पर अब रोजाना 8 फ्लाइट्स

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEW DELHI RAIPUR FLIGHT : Raipur gets a new air gift, now 8 flights daily on Delhi route

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय को भेजा है। यह नई उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी, जिससे दिल्ली के लिए एयर इंडिया की रोजाना तीन उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।

एयर इंडिया की नई फ्लाइट दोपहर में चलेगी

एयर इंडिया की नई फ्लाइट (AI 2635) दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर रायपुर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में रायपुर से फ्लाइट (AI 2636) दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह और शाम को संचालित की जाती हैं।

रायपुर एयरपोर्ट से अब 26 उड़ानें रोजाना

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अभी प्रतिदिन 24 उड़ानें संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानें शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी।

दिल्ली-रायपुर सेक्टर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर कुल 8 उड़ानें रोजाना उपलब्ध रहेंगी। इंडिगो भी उसी दिन नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस नई सेवा के बाद इंडिगो की कुल 5 उड़ानें इस रूट पर हो जाएंगी।

नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को समय के अधिक विकल्प मिलेंगे और दिल्ली-रायपुर हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related