BREAKING : कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने एक साथ गटक लिया फिनाइल… जानिये पूरा मामला

Date:

BREAKING: 24 transgender people locked themselves in a room and swallowed phenyl together… Know the whole story

इंदौर। मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में 24 किन्नरों द्वारा एक साथ फिनाइल पीने की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कदम दो किन्नर गुटों पायल गुरु और सपना हाजी के बीच चल रहे लंबे विवाद का नतीजा है।

पुलिस के मुताबिक, नंदलालपुरा और एमआर-10 क्षेत्र में इन दोनों गुटों के बीच तनाव काफी समय से जारी था। इसी विवाद के बीच कथित पत्रकार पंकज और उसका साथी अक्षय एक गुट के पास पहुंचे और खुद को पत्रकार बताकर नाम खराब करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगे।

पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी पंकज ने एक किन्नर को जबरन एक बिल्डिंग में ले जाकर रेप किया और शिकायत करने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। लगातार धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर एक गुट के 24 किन्नरों ने आत्महत्या की कोशिश में फिनाइल पी लिया

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। साथी किन्नरों के लौटने पर जब यह मामला सामने आया, तो पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और सभी को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसी बीच, साथी किन्नरों ने जवाहर मार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और सपना हाजी के खिलाफ नारेबाजी की।

पंढरीनाथ थाना पुलिस की शिकायत पर देर रात सपना हाजी, राजा हाशमी, कथित पत्रकार पंकज जय और अक्षय के खिलाफ संयोगितागंज थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related