CG News : मदिरा पीने वाले हो जाएं सावधान…पीने के बाद 2 युवकों की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई. शराब सेवन करने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ी. युवकों को सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पिने से मौत हुई है. पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर मनोज कश्यप और सूरज यादव ने देशी शराब पी, जिसके बाद दोनों की अचानक बेहोश हो गए. आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश का माहौल है.

परिजनों ने किया चक्काजाम

परिजनों ने मौत का कारण जहरिली शराब होने की आशंका जताई है. उन्हें युवकों के बेहोश होने वाली जगह से एक देशी शराब की बोतल भी मिली है. परिजनों ने मंगलवार सुबह मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है. जिससे हसौद से शिवरीनारायण, भटगांव से चांपा-कोरबा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.

सारंगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव में लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंजतार करना होगा. वहीं यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृत युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related