IAS OFFICERS APPOINTMENTS : केंद्र सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल …

Date:

IAS OFFICERS APPOINTMENTS : Central government made a big administrative reshuffle …

रायपुर, 13 सितंबर। केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक सुधार और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 35 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें दो सीनियर आईएएस अधिकारियों का नाम भी शामिल है।

मध्यप्रदेश कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा, जो वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर थे, को अब उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के वेतन और रैंक में यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी वी ललितालक्ष्मी को उपराष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

कुछ प्रमुख नियुक्तियां

फार्मास्युटिकल्स विभाग : अमन शर्मा

पर्यावरण मंत्रालय : तरुण कुमार पिथोड़े

आर्थिक मामलों विभाग : अमित सिंगला

व्यय विभाग : एकरूप कौर

वित्तीय सेवा विभाग : शालिनी पंडित

परमाणु ऊर्जा विभाग : निधि पांडेय

संस्कृति, रक्षा और अन्य विभागों में नियुक्तियां

राष्ट्रीय संग्रहालय में अतिरिक्त महानिदेशक: मीनाक्षी जॉली

राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज : अद्विता सिन्हा

सड़क परिवहन मंत्रालय : चेतना नंद सिंह

पर्यटन मंत्रालय : हरीकिशोर एस

जल व विद्युत परामर्श सेवा कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक: शिल्पा शिंदे

संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार

जल संसाधन विभाग : सुमंत नारायण

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय : अजीत कुमार और राधिका झा

युवा मामले विभाग : मंसूर हसन खान

सभी नियुक्तियों के आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...