BREAKING NEWS : 22 सितंबर से बदल जाएगा GST – जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

Date:

BREAKING NEWS: GST will change from 22 September – Know how much impact it will have on your pocket


नई दिल्ली।
देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार
22 सितंबर 2025 से नई GST दरें लागू होंगी। यह तारीख खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन से शरद नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आगामी 3 और 4 सितंबर को दिल्ली में GST काउंसिल की बैठक होगी। इसी बैठक में नए स्लैब को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

व्यापारियों की शीर्ष संस्था CAIT (Confederation of All India Traders) लंबे समय से कर ढांचे में सुधार की मांग कर रही थी। केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस मांग को स्वीकार किए जाने पर व्यापारी समुदाय ने आभार व्यक्त किया है।

नई दरों से आम उपभोक्ता और व्यापार जगत दोनों पर असर पड़ेगा। माना जा रहा है कि कुछ वस्तुएं सस्ती होंगी, वहीं कुछ पर टैक्स बढ़ सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related