CONGRESS DISTRICT PRESIDENT LIST : कांग्रेस की नई जिला अध्यक्षों की सूची से बवाल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS DISTRICT PRESIDENT LIST : Congress’s new list of district presidents creates ruckus…

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस चयन प्रक्रिया को गुटीय राजनीति और पक्षपातपूर्ण करार दिया है। उनका कहना है कि सूची में पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों को जिलाध्यक्ष बनाकर संभावनाशील और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।

सूची जारी होते ही बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा – “कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की सूची = गुटबाज़ी + पट्ठाबाज़ी + समकक्ष नेताओं को निपटाने की साजिश।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सूची कांग्रेस संगठन की मजबूती नहीं, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की गुटबाज़ी और व्यक्तिगत स्वार्थ की पटकथा है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की सूची को लेकर कई जिलों में असंतोष और बगावत के हालात बन गए हैं। आरोप है कि—

पूर्व विधायकों और मंत्रियों को तवज्जो देकर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई।

दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को सीमित कर हाशिये पर धकेलने की कोशिश की गई।

सतना में महिला अपराध के आरोपों से घिरे विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाना कांग्रेस की सोच पर सवाल खड़े करता है।

हार चुके नेताओं को जिले की कमान सौंपने से संगठन कमजोर हुआ है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यह सूची संगठनात्मक मजबूती के बजाय गुटीय राजनीति का नतीजा है। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस लगातार आंतरिक कलह में उलझी हुई है और यही कारण है कि जनता पार्टी को नकार रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related