CG BREAKING : भाजपा ने बिलासपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषित, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी…

CG BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलों में एक के बाद एक नई कार्यकारिणी का गठन कर रही है। इसी क्रम में आज बिलासपुर जिला ग्रामीण भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति के पश्चात की गई।
घोषित सूची के अनुसार, मोहित जायसवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नागेश्वरी साहू, अवधेश अग्रवाल, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ राम यादव, राजेश कश्यप और शैल भोई को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एस. कुमार मनहर और जनक देवांगन को महामंत्री बनाया गया है, जबकि निखिल केशरवानी, प्रणव शर्मा, राजकुमार साहू, सरोजनी भारद्वाज, धर्मशिला ध्रुव और कुंती मेहर को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेंद्र अग्रहरि को कोषाध्यक्ष और महाराज सिंह नायक को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।