Naxalite encounter:नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite encounter: बीजापुर. नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. उसूर थाना क्षेत्र के मुर्दोण्डा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ चल रही है. अब तक इस मुठभेड़ में जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर किया है. मारे गए नक्सलियों के शव के साथ मौके से इंसास, SLR जैसे बंदूक व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है.

Naxalite encounter: बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस अभियान के दौरान आज शाम से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related