TENNIS PLAYER MURDER : Father shot dead his state level tennis player daughter…
गुरुग्राम। TENNIS PLAYER MURDER हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार दोपहर सुशांत लोक फेज-2 में एक पिता ने अपनी ही बेटी, 25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की Instagram Reels बनाने की आदत से नाराज होकर गोली मारकर हत्या कर दी।
घर में ही चलीं पांच गोलियां, तीन लगीं बेटी को
TENNIS PLAYER MURDER घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब सेक्टर-57 स्थित उनके घर में राधिका और उसके पिता के बीच कहासुनी हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां राधिका को लगीं। राधिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया बना “इज्जत” का सवाल
TENNIS PLAYER MURDER पुलिस के अनुसार, राधिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं और नियमित रूप से वीडियो रील्स बनाती व पोस्ट करती थीं। यह बात उनके पिता को परिवार की इज्जत के खिलाफ लगती थी। इसी को लेकर पिछले कई हफ्तों से घर में लगातार तनाव और झगड़े हो रहे थे। गुरुवार को यह तनाव एक खूनी अंजाम तक पहुंच गया।
पिता गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
TENNIS PLAYER MURDER गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।
उभरती हुई खिलाड़ी थी राधिका यादव
TENNIS PLAYER MURDER राधिका न सिर्फ राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं, बल्कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी खासा लोकप्रिय था। वे अपने खेल, फिटनेस और मोटिवेशनल कंटेंट से युवाओं को प्रेरित करती थीं। हजारों फॉलोअर्स उनके इंस्टाग्राम पर जुड़ चुके थे।
उनकी आकस्मिक और भयावह मौत ने सोशल मीडिया के दौर में पीढ़ियों के टकराव और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

