CG NEWS: DEO ने संकुल समन्वयक को किया निलंबित,स्कूल की पाठ्य पुस्तकें कबाड़ी को बेचते पकड़ी गई …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: धरसीवां। छत्तीसगढ़ के धरसींवा में एक संकुल समन्वयक को स्कूली पाठ्यक्रम की पुस्तकें बेंचते हुए रंगे हाथों पकड़ गया है. संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा सरकार द्वारा बच्चों के लिए भेजी गई पुस्तकों को अवैध रूप से बेंच रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. इस मामले की जानकारी मिलते ही आज DEO ने कार्रवाई करते हुए संकुल समन्वयक को निलंबित कर दिया है.

 

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा शनिवार की शाम साढ़े छह बजे सांकरा शासकीय स्कूल की पुस्तकें कबाड़ वाले को बुलाकर बेंच रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने पर शाला विकास समिति अध्यक्ष नोहर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी.

CG NEWS: वहीं इस पूरे वाक्ये का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद आज संकुल समन्वयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related