CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में पहली बार अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अग्निशमन विभाग में स्टेशन मास्टर, फायरमैन और अन्य कुल 295 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। ये पहला मौका है जब राज्य गठन के बाद अग्निशमन विभाग में इतनी बड़ी भर्ती की जा रही है।

बता दें कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को फेसबुक लाइव के ज़रिए इस भर्ती की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले इस विभाग की भर्तियों में 2017 के नियम लागू होते थे, जिनमें देश के सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है। अब केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसका मकसद राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related