LALI MURDER NARCO TEST :मासूम लाली की मौत की गुत्थी सुलझाने अंतिम पड़ाव पर पहुंची पुलिस, तंत्र-मंत्र या हत्या? नार्को टेस्ट से होगा खुलासा

Date:

LALI MURDER NARCO TEST : Police reached the final stage to solve the mystery of innocent Lali’s death, black magic or murder? Narco test will reveal it

मुंगेली। LALI MURDER NARCO TEST लोरमी थाना क्षेत्र की मासूम माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली की रहस्यमयी गुमशुदगी और मौत के मामले में पुलिस अब अंतिम पड़ाव पर है। यह पहली बार है जब जिले में किसी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए नार्को टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है।

पुलिस की जांच निर्णायक मोड़ पर

अब तक दो संदिग्धों के पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट किए जा चुके हैं। उनकी रिपोर्टों के आधार पर कोर्ट से नार्को टेस्ट की अनुमति भी मिल चुकी है। पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों के नार्को टेस्ट के लिए भी अनुमति मांगी है।

LALI MURDER NARCO TEST पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील और जटिल है, इसलिए जांच में किसी भी निर्दोष को फंसने से बचाते हुए सिर्फ पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।

11 अप्रैल की पूर्णिमा और लाली की गुमशुदगी

11-12 अप्रैल की रात मासूम लाली अचानक अपने घर कोसाबाड़ी से गायब हो गई थी। 7 वर्षीय लाली दूसरी कक्षा की होनहार छात्रा थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। जनप्रदर्शन हुए और इनाम की घोषणा भी की गई थी।

नरकंकाल मिला, डीएनए रिपोर्ट ने की पुष्टि

6 मई को लाली के घर से कुछ दूरी पर स्थित श्मशान घाट के पास एक क्षत-विक्षत नरकंकाल बरामद हुआ। डीएनए जांच ने पुष्टि की कि वह कंकाल लाली का ही था।

तंत्र-मंत्र का एंगल

LALI MURDER NARCO TEST प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मामला तंत्र-मंत्र या नरबलि से जुड़ा हो सकता है। डीएसपी नवनीत पाटील ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द बड़ा खुलासा संभव है।

क्या मासूम लाली बनी किसी अंधविश्वास का शिकार?

पुलिस अब इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि आखिर मासूम लाली को क्यों और किसने निशाना बनाया? अब तक के संकेत एक गहरे षड्यंत्र और तांत्रिक साधना की ओर इशारा कर रहे हैं।

LALI MURDER NARCO TEST पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस रहस्य से पर्दा उठेगा और मासूम लाली को न्याय मिलेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related