INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE : रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट तूफान में फंसी, पायलट की सूझबूझ से बची 200 यात्रियों की जान, देखें VIDEO

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE : Flight going from Raipur to Delhi got stuck in a storm, 200 passengers’ lives were saved due to pilot’s presence of mind, watch VIDEO

रायपुर। INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6313 एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची। रविवार को दोपहर 2:58 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुई फ्लाइट को दिल्ली में 5:05 बजे लैंड करना था, लेकिन लैंडिंग के दौरान तेज आंधी और खराब मौसम के कारण विमान में भयंकर टर्बुलेंस आ गया। फ्लाइट में 200 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।

INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त तेज रेतीली आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण विमान को एयरपोर्ट के ऊपर कई बार चक्कर लगाने पड़े। पायलट ने घोषणा करते हुए कहा कि मौसम की खराबी और तेज हवाओं के कारण लैंडिंग करना संभव नहीं है। यात्रियों में इस दौरान घबराहट और बेचैनी का माहौल था।

INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE लेकिन पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सहयोग से आखिरकार फ्लाइट ने शाम 6:02 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली और पायलट की बहादुरी की सराहना की।

INDIGO FLIGHT RAIPUR DELHI TURBULENCE इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियों में पायलट की समझदारी और हौसले से बड़ा कोई सुरक्षा कवच नहीं होता।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related