CG TEACHERS PROTEST : 1 जून से सभी जिला मुख्यालयों में होगा शिक्षकों का प्रदर्शन

Date:

CG TEACHERS PROTEST : Teachers will protest in all district headquarters from June 1

रायपुर, 31 मई 2025। CG TEACHERS PROTEST छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षक संगठनों की नाराजगी और संघर्ष लगातार जारी है। शिक्षक साझा मंच के बैनर तले 23 शिक्षक संगठनों ने आज से शुरू किए गए संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। अब शिक्षकों ने घोषणा की है कि 1 जून से सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

CG TEACHERS PROTEST शिक्षक साझा मंच ने यह फैसला युक्तियुक्तकरण प्रभावित अतिशेष शिक्षकों के सुझाव पर लिया है। साझा मंच ने सभी अतिशेष शिक्षकों से अपील की है कि वे पालक, छात्र, शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता के हित में काउंसिलिंग का बहिष्कार करें और सेटअप 2008 के समर्थन व संरक्षण के लिए आंदोलन में भाग लें।

साझा मंच के प्रमुख पदाधिकारी बोले – शिक्षक एकता को मजबूत करें

CG TEACHERS PROTEST धरना स्थगन और आगामी जिला स्तरीय आंदोलन के निर्णय के दौरान मंच के प्रमुख पदाधिकारी – संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे और अनिल कुमार टोप्पो मौजूद रहे।

CG TEACHERS PROTEST साझा मंच ने कहा कि “यह आंदोलन सिर्फ शिक्षकों की लड़ाई नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के भविष्य और पूरे समाज के लिए एक जिम्मेदारी है। शिक्षक एकता से ही हमारी मांगें पूरी होंगी।”

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related