CHHATTISGARH : तंत्र साधना में बैगा की बलि चढ़ाने का सनसनीखेज मामला, तांत्रिक समेत 5 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Sensational case of sacrificing a Baiga in Tantra Sadhna, 5 arrested including Tantrik

बालोद, 27 मई 2025। CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से अंधविश्वास की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभाठा में एक परिवार ने तंत्र साधना के लिए डौंडी से तांत्रिक को बुलवाया, जिसने अनुष्ठान के दौरान गांव के बैगा पुनीत राम गोंड़ की बलि चढ़ा दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तांत्रिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे रची गई बैगा की बलि की साजिश?

CHHATTISGARH मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिर्राभाठा निवासी तिहारू राम निषाद ने सोमवार सुबह अपने घर पर तांत्रिक अनुष्ठान आयोजित किया था। इसके लिए उसने डौंडी क्षेत्र से एक तांत्रिक को बुलाया था। अनुष्ठान के दौरान तांत्रिक ने गांव के बैगा पुनीत राम गोंड़ को बुलाने को कहा। तांत्रिक के निर्देश पर बैगा को नहलाया गया, पूजा कक्ष में लाया गया, और कच्चा चावल खिलाने के बाद उसका गला रेतकर बलि चढ़ा दी गई। बैगा की हत्या के बाद तांत्रिक ने गांव के दो अन्य लोगों पर भी भाला लेकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग निकले।

मौके पर दिखा खौफनाक मंजर

CHHATTISGARH घटना की सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो देखा कि घर के पहले कमरे में बैगा का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। अंदर के पूजा कक्ष में भाला दीये के ऊपर रखा हुआ था, चारों तरफ चावल, नींबू, सिंदूर और अन्य तंत्र सामग्री बिखरी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई

CHHATTISGARH पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तांत्रिक, घर मालिक तिहारू राम निषाद, उसके साढ़ू और तांत्रिक के सहयोगियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला अंधविश्वास और तंत्र साधना के नाम पर किए गए क्रूर कृत्य का है, और मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related