CG NEWS : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नए पदाधिकारियों की घोषणा, बिलासपुर से पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Date:

CG NEWS : Announcement of new office bearers of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries, Executive President appointed for the first time from Bilaspur

रायपुर। CG NEWS छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश धोतरेनी ने छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में बिलासपुर से पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया गया है। साथ ही संगठन-संविधान संशोधन के समन्वयक की जिम्मेदारी भी बिलासपुर को दी गई है।

CG NEWS चेम्बर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राकेश चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से बिलासपुर के व्यापारी और उद्यमी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

CG NEWS नई कार्यकारिणी में संरक्षक, चेयरमेन, वाइस चेयरमेन, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमुख सलाहकार समेत कई अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई है।

CG NEWS प्रदेश अध्यक्ष सतीश धोतरेनी ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से चेम्बर की कार्यशैली और प्रभावशीलता में और अधिक मजबूती आएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related