CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, NHM के तहत 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Health services strengthened in Chhattisgarh, contractual appointment of 7 specialist doctors under NHM

रायपुर, 23 मई 2025। CHHATTISGARH प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

CHHATTISGARH स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में इन चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी तथा राज्य की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

कहां हुए डॉक्टरों की नियुक्ति?

जारी आदेश के अनुसार इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति निम्न स्थानों पर की गई है:

डॉ. पियुष देवांगन और डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद

डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम

डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायपाली, जिला महासमुंद

डॉ. घनश्याम गंगवानी और डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरगांव, जिला मुंगेली

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा 23 मई 2025 को इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हो रहा विस्तार

CHHATTISGARH मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच NHM के तहत निम्न नियुक्तियाँ की गई हैं:

88 विशेषज्ञ चिकित्सक

432 चिकित्सा अधिकारी

344 स्टाफ नर्स

87 एएनएम

75 लैब टेक्नीशियन

279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

878 अन्य पद

इन सभी नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है।

रणनीति और नीति का असर

CHHATTISGARH यह विस्तार केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि सुनियोजित नीति निर्माण और धरातली कार्यान्वयन का परिणाम है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और आमजन को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिहाज से यह नियुक्तियाँ एक मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : कटघरे में आरडीए

  आरडीए की कचना-सड्डू नगर विकास योजना विवादों में घिरती...

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...