AMRIT BHARAT STATION : पीएम मोदी ने देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल

Date:

AMRIT BHARAT STATION : PM Modi virtually inaugurated 103 railway stations across the country, including 5 stations from Chhattisgarh

रायपुर/राजस्थान, 22 मई 2025। AMRIT BHARAT STATION प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने इन स्टेशनों को यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लक्ष्य से समर्पित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के ये 5 स्टेशन पूरी तरह तैयार

AMRIT BHARAT STATION अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1337 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह पुनर्विकसित हो चुके हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल हैं:

बिलासपुर मंडल: अम्बिकापुर

रायपुर मंडल: उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर

नागपुर मंडल: डोंगरगढ़

इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर वेटिंग एरिया, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, डिजिटल डिस्प्ले, और स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

बीकानेर में पीएम मोदी का दौरा

AMRIT BHARAT STATION उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 10:30 बजे बीकानेर एयरबेस पहुंचे, जहां से वे सीधे करणी माता मंदिर, देशनोक पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

AMRIT BHARAT STATION पीएम मोदी ने देशनोक रेलवे स्टेशन से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वहां मौजूद बच्चों से संवाद भी किया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related