SARGUJA CHILD DEATH : 2 मासूमों की मौत, अस्पताल में इंसानियत भी डूबी, पोस्टमॉर्टम के लिए मांगे 10-10 हजार! बाइक पर ले गए शव ..

Date:

SARGUJA CHILD DEATH : 2 innocent children died, humanity also drowned in the hospital, demanded 10 thousand each for postmortem! Took away the bodies on bike..

सरगुजा। SARGUJA CHILD DEATH छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सिलसिला गांव में रविवार दोपहर दो बच्चों की डबरी (सोखता गड्ढा) में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार रुपए मांगे।

हादसे की पूरी कहानी

SARGUJA CHILD DEATH  जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय सूरज गिरी (पिता विनोद गिरी) और जुगनू गिरी (पिता शिवा गिरी) गांव में ट्यूबवेल के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों सोखता गड्ढे में गिर गए और डूब गए। करीब दो घंटे बाद परिजन उन्हें खोजते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद

SARGUJA CHILD DEATH  परिजन जब बच्चों के शव लेकर रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचे, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। शुरू में परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर शवों को बाइक से ही वापस गांव ले गए।

SARGUJA CHILD DEATH  बाद में पंचायत सरपंच और पटवारी की समझाइश के बाद वे फिर हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉ. अमन जायसवाल ने पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार रुपए मांगे। कहा गया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम नहीं होता, इसलिए पैसे देने होंगे।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद हुआ पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को दी, जिसके बाद वे जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे। लुण्ड्रा बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे भी अस्पताल पहुंचे और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई।

BMO ने आरोपों को नकारा

SARGUJA CHILD DEATH  डॉ. चौबे ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में किसी ने यह नहीं कहा कि डॉक्टर ने पैसे मांगे। उनका कहना था कि किसी बिचौलिए ने डॉक्टर से बिना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने की बात की थी, और इसके लिए 5-10 हजार देने को तैयार था।

SARGUJA CHILD DEATH उन्होंने कहा कि बिचौलिए को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। शव वाहन भी मंगाया गया था, लेकिन परिजनों ने कहा कि उनका घर पास है और बाइक से जल्दी पहुंच जाएंगे, इसलिए खुद ही शव ले गए।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related