MANISH KASHYAP : यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप की पिटाई, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANISH KASHYAP : YouTuber and BJP leader Manish Kashyap beaten up, know the whole matter

पटना। MANISH KASHYAP बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में सोमवार को चर्चित यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप का जूनियर डॉक्टरों के साथ विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि अस्पताल में मनीष कश्यप की पिटाई कर दी गई, लेकिन पुलिस ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

क्या है मामला?

MANISH KASHYAP सोमवार 19 मई की शाम मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी के लिए PMCH पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी एक महिला जूनियर डॉक्टर से कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ा और विवाद बढ़ते-बढ़ते जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को कमरे से बाहर निकाला और मामला शांत कराया।

थाना अध्यक्ष का बयान

MANISH KASHYAP पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने मीडिया से बातचीत में बताया, “PMCH में मनीष कश्यप की पिटाई नहीं हुई है। उनके और जूनियर डॉक्टरों के बीच केवल बहस हुई थी, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।”

वीडियो बनाने पर हुआ विवाद

MANISH KASHYAP सूत्रों के अनुसार, मनीष कश्यप महिला डॉक्टर से बहस के बाद अस्पताल परिसर में वीडियो बनाने लगे, जिस पर जूनियर डॉक्टर नाराज हो गए। इसी को लेकर विवाद और बढ़ गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related