CG CRIME: युवक की हत्याकर नाले में फेंकी लाश, आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: अंबिकापुर। अंबिकापुर के नमनाकला में फूल व्यवसायी के मकान में रहकर काम करने वाले नौकर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को झारखंड के चैनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फूल व्यवसायी का सगा भाई है। भाई पर ज्यादा भरोसा करने के द्वेष में युवक की सिर कुचलकर हत्या कर की, फिर शव को नाली में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में फूल व्यवसायी बीरबल यादव के साथ दरिमा थाने के ग्राम खजुरी, नावानगर निवासी जुगनू यादव (25) पिछले 7 सालों से काम कर रहा था। वो बीरबल यादव के नमनाकला, झंझटपारा स्थित घर में रहता था।

CG CRIME: शुक्रवार सुबह जुगनू यादव का शव नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। व्यवसायी के फूल गोदाम में खून फैला हुआ था। गोदाम में बीरबल का भाई संजू यादव भी सोया था, जो फरार हो गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की तो गोदाम में हड्डी का टुकड़ा, 3 टूटा दांत और घटना में इस्तेमाल ईंट जब्त किया गया है। पुलिस संदेही संजू यादव की खोजबीन में जुटी थी। संजू यादव को पकड़ने के लिए पुलिस झारखंड पहुंची। जहां उसे चैनपुर में रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया। पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुगनू यादव की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

CG CRIME: एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, युवक से पूछताछ में हत्या का कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई बीरबल यादव, जुगनू यादव (मृतक) पर ज्यादा भरोसा करता था। पैसे का हिसाब भी जुगनू करता था। रात में वे सोने गए तो उसने जुगनू से कहा कि, वह काम छोड़कर चला जाए, नहीं तो उसे मार डालेगा। जुगनू ने कहा कि वह काम छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। रात को आरोपी संजू यादव बाहर से ईंट लेकर पहुंचा और सो रहे जुगनू यादव के सिर और चेहरे पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को घसीटकर नाली में फेंक दिया। जुगनू यादव के पर्स से उसने 4500 रुपए निकाल लिए। अंबिकापुर से बस में बैठकर वह झारखंड भाग निकला था। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ नंदकुमार यादव (43 साल) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related