SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER : सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, एक महिला नक्सली शामिल

Date:

SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER : Police-Naxalite encounter on Sukma-Bijapur border, 2 Naxalites killed, one female Naxalite involved

सुकमा-बीजापुर। SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह से भारी मुठभेड़ जारी है। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद हुआ हथियार और गोला-बारूद

SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER मुठभेड़ के दौरान जवानों ने मौके से एक INSAS रायफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सलियों की दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। यह मुठभेड़ बीजापुर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से लगातार चल रही है।

माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं जवान

SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER सुरक्षा बलों की टीम लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और माओवादियों पर दबाव बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक, बैकअप के लिए अतिरिक्त फोर्स भी रवाना कर दी गई है। ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

नक्सल विरोधी अभियान को मिली सफलता

SUKMA BIJAPUR NAXAL ENCOUTER सुकमा-बीजापुर सरहदी क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में गिना जाता है। ऐसे में यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है और मुठभेड़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...