CG NEWS: किसान आत्महत्या मामले में जिला पंचायत सदस्य के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 के सदस्य के पति विमल देवांगन और उनके साथियों पर एक किसान को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप सामने आया है. जिसके बाद किसान ने अपनी जान ली थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 31 मार्च 2025 को दोपहर के समय बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के एक गांव में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि विमल देवांगन अपने दो साथियों के साथ चंद्रिका साहू के घर में घुस आए. किसान के परिवार के अनुसार ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब विमल देवांगन ने चंद्रिका साहू की खाली पड़ी जमीन पर रेत रखने की कोशिश की। इस मामूली विवाद ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया। आरोपियों ने किसान चंद्रिका को न केवल अपशब्द कहे बल्कि उसे जान से मारने की धमकी दी.

CG NEWS: इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के बाद किसान जहर का सेवन कर लिया. चंद्रिका साहू के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. किसान की बहू, कुसुम साहू ने इस मामले में सीधे तौर पर विमल देवांगन और उसके साथियों पर आरोप लगाया. उन्होंने कसडोल थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें आरोपियों पर शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विमल देवांगन और उनके दो साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related