Trending Nowशहर एवं राज्य

KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE : 1000 कुंडीय महायज्ञ में खून! चली गोलियां, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज

KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE : Bloodshed in 1000 Kundiya Mahayagya! Bullets fired, Brahmin community came out on the streets

कुरुक्षेत्र। KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसे जाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी, जिससे लखनऊ निवासी 15 वर्षीय आशीष तिवारी को गोली लग गई। इसके अलावा प्रिंस शुक्ला नामक युवक भी घायल हो गया। घायलों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE ब्राह्मण समाज ने किया विरोध, सड़क पर जाम

इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE महायज्ञ पर संकट के बादल, बड़े नेता हो चुके हैं शामिल

18 मार्च से शुरू हुआ यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलने वाला था, जिसमें हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं। लेकिन विवाद के बाद आयोजन पर संकट मंडराने लगा है।

KURUKSHETRA MAHAYAGYA VIOLENCE फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट, भारी बल तैनात

घटना के बाद डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, ब्राह्मण समाज के लोग शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित होकर आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

 

 

Share This: