International Women’s Day: महिलाओं को चाहिए अपने स्वास्थ का ध्यान- फिजियो थेरेपिस्ट डॉ नेहा बत्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

International Women’s Day: भिलाई। फिजियो थेरेपिस्ट डॉ नेहा बत्रा कहना हैं कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संकल्प लें कि अपने स्वास्थ को प्राथमिकता देंगी। डॉ नेहा बत्रा का कहना है कि हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हमे यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज की रीढ़ है। आज की महिलाएं परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाती ही हैं साथ ही अपने करियर के बारे भी सोचती हैं। अक्सर देखा गया है परिवार व समाज की जिम्मेदारी के बीच महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह रहती हैं जो कि उनके लिए काफी समस्याएं पैदा करती हैं। जैसे जोडों में तनाव, कमर दर्द, गर्दन दर्द, मोटापा और मानसिक पीड़ा जैसी समस्याएं इन दिनों आम होती जा रही हैं।

फिजियो थेरेपी महिलाओं को स्वास्थ्य रखने का बेहतर जरिया
International Women’s Day: डॉ नेहा बत्रा का कहना है फिजियो थेरेपी महिलाओं को स्वास्थ्य रखने का एक बेहतर जरिया है। फिजियोथैरेपी महिलाओं की सेहत को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज़ महिलाओं के स्वास्थ्य को सुधारने का एक प्रभावी की सेहत को तरीका है। फिजियोथेरेपी न केवल दर्द और कमजोरी को दूर करती है, बल्कि महिलाओं को हर उम्र में ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती हैं।

स्वस्थ्य को महत्व दें महिलाएं
International Women’s Day: डॉ नेहा बत्रा का कहना है कि महिलाएं अपने परिवार और को प्राथमिकता देती है जो कि सही भी है। वह अपने स्वास्थ्य को उतना ही महत्व दे तो और बेहतर होगा। यदि महिलाएं खुद का ख्याल नहीं रखेंगी, तो उनका परिवार, करियर और समाज भी प्रभावित होगा। इसलिए खुद की सेहत को प्राथमिकता दें। एक महिला का स्वास्थ्य केवल उसकी व्यक्तिगत भलाई तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरे परिवार और समाज प्रभाव डालता है। डॉ नेहा बत्रा ने कहा कि महिलाएं संतुलित आहार लें, सही मात्रा में पानी पिए और नियमित व्यायाम करें। साथ ही खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : Transport SI भर्ती का नियम बदला!

CHHATTISGARH : Transport SI recruitment rules changed! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ जेल से रिहा!

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: Swatantra Bhardwaj released from Tihar Jail!   SWATANTRA...

DUSU ELECTION: वोटिंग आज, दिल्ली पुलिस अलर्ट! 

DUSU Election: Voting today; Delhi Police on alert!     DUSU ELECTION:...