TRANSFER BREAKING : 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER BREAKING: 41 PCS officers transferred, major administrative reshuffle in the state

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस (प्रोविंशियल सिविल सर्विस) अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में कई जिलों के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शामिल हैं। इससे पहले हाल ही में 8 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ था।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार –

खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी हमीरपुर, को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है।

अशोक कुमार यादव, उपजिलाधिकारी वाराणसी, को अपर जिलाधिकारी ललितपुर नियुक्त किया गया है।

भारत राम, उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़, को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है।

रमेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर, को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र की जिम्मेदारी मिली है।

रमेश मौर्य, उपजिलाधिकारी प्रयागराज, को अपर जिलाधिकारी एटा नियुक्त किया गया है।

नीरज प्रसाद, उपजिलाधिकारी वाराणसी, को अपर जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है।

राजेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी हमीरपुर, को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है।

इसके अलावा –

दिनेश, अपर जिलाधिकारी बरेली, को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

विनोद कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी बस्ती, को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद नियुक्त किया गया है।

संजीव कुमार शाक्य, उपजिलाधिकारी आगरा, को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ममता मालवीय, मेरठ की अपर नगर आयुक्त, को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।

गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी देवरिया, को सिद्धार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख तबादले में :

मंजूर अहमद अंसारी, उपजिलाधिकारी देवरिया, को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।

राम आसरे वर्मा, उपजिलाधिकारी बाराबंकी, को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर नियुक्त किया गया है।

संदीप कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अयोध्या, को अपर जिलाधिकारी बदायूं नियुक्त किया गया है।

जंगबहादुर यादव, उपजिलाधिकारी कानपुर नगर, को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाना बताया जा रहा है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related