Shama Mohamed on Rohit Sharma :कौन हैं Shama Mohamed? जिसने Rohit Sharma को लेकर किया विवादित टिप्पणी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Shama Mohamed on Rohit Sharma : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस और कप्तानी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं। वहीं, उनकी कप्तानी भी बेअसर रही है।

शमा मोहम्मद के बयान पर विवाद खड़ा हो चुका है। शमा मोहम्मद के बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वहीं, कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से खुद को अलग भी कर लिया। आइए पढ़ें कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के बीच रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल खड़े करने वालीं शमा मोहम्मद कौन हैं।

शमा मोहम्मद का जन्म 17 मई, 1973 को केरल के कन्नूर जिले में स्थित चेरुकल्लई में हुआ। केरल की रहने वाली डॉ. शमा मोहम्मद ने साल 2015 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।

शमा ने इंडियन स्कूल, कुवैत से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैंगलोर की Yenepoya University से बैचलर ऑफ डेंटल साइंसेज में ग्रैजुएशन किया। राजनीति में शामिल होने से पहले वो एक पत्रकार थीं।

शमा मोहम्मद मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। साल 2018 में पहली बार कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया था।

शमा मोहम्मद का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2019 में सुर्खियों में तब आई थीं जब, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को केरल में ज्यादा महिलाओं को टिकट देना चाहिए।

शमा ने रोहित की कप्तानी को लेकर क्या कहा था?

शमा ने कहा कि गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व के लोगों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है। वह एक औसत कप्तान होने के साथ-साथ औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान होने का सौभाग्य मिला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related